यह आदमी alien बनना चाहता

logo 'एलियन' बनने की सनक, कटवा लीं नाक, कान, होंठ, अंगुलियां अपनी नाक और ऊपर के होंठ कटवाने के बाद एंथनी लोफ्रेडो ने अब बाएं हाथ की दो उंगलियों को कटवा दिया है. उन्होंने ये सर्जरी मैक्सिको में करवाई है. दरअसल, एंथनी 'ब्लैक एलियन' की तरह बनना चाहते हैं. facebook twitter एंथनी लोफ्रेडो (फोटो : इंस्टाग्राम- the_black_alien_project) एंथनी लोफ्रेडो (फोटो : इंस्टाग्राम- the_black_alien_project) aajtak.in aajtak.in नई दिल्ली, 23 नवंबर 2021, अपडेटेड 5:22 PM IST Subscribe to Notifications फ्रांस के एंथनी लोफ्रेडो ने कटवाईं अपनी 2 उंगलियां इससे पहले कटवा चुके हैं नाक और ऊपरी होंठ 'ब्लैक एलियन' की तरह बनना चाहते हैं एंथनी लोफ्रेडो 'ब्लैक एलिएन' बनने की चाह रखने वाले फ्रांस के एंथनी लोफ्रेडो एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. दरअसल, इस बार उन्होंने अपने हाथ को एक अजीब पंजे जैसा दिखाने के लिए अपनी दो उंगलियों को कटवा दिया है. एंथनी ने सिर्फ अपनी उंगलियां ही नहीं कटवाई हैं. बल्कि, इससे पहले वह अपनी नाक और ऊपर के होंठ को भी कटवा चुके हैं. यहां तक कि उन्होंने अपनी आंखों के अंदर भी टैटू करवा रखे हैं. बता दें, 33 वर्षीय एंथनी ने अपने बाएं हाथ की इन दो उंगलियों को कटवाने के लिए मैक्सिको जाकर एक सर्जरी करवाई है. लोफ्रेडो ने अपने पूरे शरीर को टैटू से गुदवा रखा है. यही नहीं, 'ब्लैक एलियन' बनने के लिए उन्होंने ना जाने कितनी ही सर्जरी भी करवाई हैं. इसके बावजूद लोफ्रेडो का कहना है कि अभी भी उन्हें पूरी तरह 'ब्लैक एलियन' बनने के लिए 35 प्रतिशत बदलाव की और जरूरत है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी ये फोटो शेयर करते हुए लिखा, ''अभी ये प्रोजेक्ट खत्म नहीं हुआ है. मेरा जो 'ब्लैक एलियन' बनने का सपना है उसमें से एक और प्रक्रिया अभी पूरी हुई है. जबकि 35 प्रतिशत प्रक्रिया अभी पूरी होनी है. मेरी इस सफल सर्जरी के लिए मैक्सिको को धन्यवाद.'' एंथनी लोफ्रेडो (फोटो : इंस्टाग्राम- the_black_alien_project) लोफ्रेडो ने सर्जरी के बाद अपने हाथ का ब्लैक एंड व्हाइट फोटो लेते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया. उसमे लिखा, 'शांति में... ऊर्जा के लिए धन्यवाद. अगले हाथ के लिए अब तैयारी शुरू.'' Live TV ये भी पढ़ें: किसी लड़की को कॉल-मैसेज नहीं, होने वाले पति के लिए महिला के सख्त नियम जिम में वर्कआउट करते हुए लड़की ने बनाया अपना वीडियो, घर आकर वही देखा तो उड़े होश! RECOMMENDED PUBLICATIONS: Business Today Cosmopolitan India Today - Hindi India Today Mail Today Money Today Reader's Digest Time TELEVISION: Aaj Tak India Today TV Tez RADIO: Ishq FM GAMING: India Today Gaming ESPL EDUCATION: India Today Education Vasant Valley Best Colleges India 2018 Best Universities India 2018 ONLINE SHOPPING: EVENTS: Agenda Aajtak India Today Conclave Robb Report India 2018 Sahitya Aaj Tak The Red Lab PRINTING: Thomson Press WELFARE Care Today MUSIC: Music Today SYNDICATIONS: India content Headlines Today DISTRIBUTION: Rate Card USEFUL LINKS : Partners Press Release News Privacy Policy Copyright © 2020 Living Media India Limited. For reprint rights:Syndications Today ▲

Comments

Post a Comment